Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2021। शनिवार सुबह पड़ौसी उपखंड लूणकरणसर से एक ओर बुरी खबर आई है। लूणकरणसर बाजार में शुक्रवार देर रात तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है और इनमें से एक दुकान में आग लगी जो आगे से आगे बढ़ती गई। रात के समय दुकानें बंद थी, इसलिए लिए आग बुझाने के लिए लोग काफी देरी से पहुंचे तब तक आग काफी फैल चुकी थी। लूणकरनसर के मुख्य बाजार में बांठिया भवन के नीचे की दुकानों में आग लगने की सूचना रात ग्यारह बजे लोगों को मिली। लोग दुकानों की आग बुझाने पहुंचते, इससे पहले आग काफी फैल चुकी थी। दुकानों में लकड़ी के फर्नीचर और प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बढ़ती ही चली गई। मौके पर उपलब्ध पानी डालने के साथ ही फायर ब्रिगेड और टैंकर वालों को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया। तब तक दुकानों में रखे चुड़ियां, कॉस्मेटिक सामान के साथ कपड़े इत्यादि भी थे। आग इतनी तेज थी कि तीनों दुकानों से सामान बाहर निकालने के लिए ही समय नहीं मिला। दुकानदार अपना ही सामान जलते देखने को मजबूर थे। टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता आग पर काबू पाने का प्रयास करते नजर आए। जो दुकानें बची हुई थी, उनसे भी सामान बाहर निकालकर घरों में शिफ्ट किया गया। आग बुझाने वालों में महिपाल सिंह, सोनू वर्मा, राजू कायल की बड़ी भूमिका रही। देर रात लूणकरनसर पुलिस भी मौके पर तैनात रही। पुलिस वृताधिकारी गिरधारीलाल ढाका स्वयं घटना स्थल पर मौजूद थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर में तीन दुकानें जलकर राख हुई।