Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। कस्बे के आडसर बास में एक बाइक पर सवार तीन जने जो गलत दिशा में तेज गति से लापरवाही से चल रहे थे, उन्हें समझाना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया जब बाइक सवारों ने समझाइश के बदले में उसके साथ मारपीट कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी अशोक स्वामी मंगलवार दोपहर को अपने घर से बाजार के लिए निकला था। रास्ते में जय भवानी बिल्डिंग मेटेरियल के पास एक बाइक पर सवार तीन जनो को गलत साईड में तेज गति से आते देखा तो उनको टोका व समझाइश की। इस पर बाइक पर सवार बेनीसर निवासी नंदू सिद्ध, श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजेश भार्गव व एक अन्य जना भड़क गए और अशोक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर डाली। मारपीट में अशोक की आंख, हाथ-पैरों में चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रशिक्षु एसआई सुरेश भादू करेंगे।