Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2025। कस्बे में घुमचक्कर पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने तीन जेब कतरों को पकड़ा। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से बसों में बैग काटने, जेब तराशने व ताला तोड़कर सामान चोरी करने की बात सामने आई है। तीनों से चोरी के प्रयोग में लिया जाना वाला सामान भी बरामद किया। आरोपियों द्वारा हरियाणा से राजस्थान तक अनेक चोरी करने की वारदातें सामने आई है और श्रीडूंगरगढ़ भी चोरी करने के इरादे से ही आए। थाने के एएसआई राजकुमार ने पुलिस दल के साथ कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय सुनील पुत्र प्रकाश सांसी निवासी रामसिंह कॉलोनी, हांसी, हिसार, 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र नरेश सांसी निवासी बरसी जाटान, भिवानी, हिसार तथा 25 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सुब्बेसिंह सांसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पुलिस ने हवालात में बंद किया है। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जाएगी जिससे अनेक चोरी की वारदातें खुलने की उम्मीद भी है।