Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sc
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2020।
प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक दिन में 13 मरीजों की मौत के बाद आज सुबह 3 और संक्रमित मरीजों की मौत हुई। रविवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार 48 नए कोरोना मरीज मिले जबकि 3 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में पॉजटिव मरीजों का आंकड़ा 10385 हो गया वहीं 234 मरीजों की अब-तक मौत हो चुकी है । सबसे अधिक जयपुर में 24 नए संक्रमित मिले वहीं 2 मरीजों की मौत हुई । इसके अलावा बारां जिले में एक संक्रमित की मौत हुई । आज जयपुर में 24, भरतपुर 4, झुंझुनूं, कोटा में 3-3, चितौडग़ढ़ 2 और अलवर, बासंवाड़ा, भीलवाड़ा, दौसा, जालोर, नागौर, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, झालावाड़ में एक-एक मरीज मिले । इन जिलों के अलावा 2 अन्य राज्यों के संक्रमित मरीज भी मिले। इधर आज मिले नए मरीजों में 5 प्रवासी शामिल है । प्रवासी लोगों का आंकड़ा 3020 हो गया है।
राजधानी जयपुर में बढ़ा आंकड़ा
राजधानी जयपुर में लगातार कोरोना संक्रमित और इससे होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज भी 2 मरीजों की मौत हुई और 24 नए संक्रमित मिले। राज्य में अब-तक 108 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 2212 संक्रमित मरीज मिल चुके है।