Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। वर्ष 1991 में कस्बे के निवासी भैंरूदान लूणियां का निधन हो गया था। लेकिन अब उनकी जमीन का फर्जी बेचान करवाने के लिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ने उनके नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया एवं किसी अन्य व्यक्ति को भैंरूदान लूणियां बना कर तहसील कार्यालय में उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इस संबध में भैंरूदान लूणियां के पोते जितेन्द्र लूणियां ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंगलाल ब्राह्मण, बीकानेर निवासी राहूल साध एवं डेलंवा निवासी पवन कुमार ब्रह्ामण को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। जितेन्द्र लूणियां ने जरीए इस्तगासे पुलिस को बताया कि उसके दादा भैंरूदान की 10.1900 हैक्टेयर जमीन जैतासर रोही में स्थिति है एवं उसके दादा का निधन 1991 में हो गया था। उनके सभी वारीस कामकाज के सिलसिले में प्रवासी बन कर विभिन्न जगहों पर रहते है इसलिए अभी तक उनके नाम की जमीन वारिसों के नाम नहीं चढ़ पाई। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने गत 8 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति को फर्जी आधार कार्ड के सहारे से भैंरूदान बना कर तहसील कार्यालय में पेश किया एवं भैंरूदान लूणियां की जमीन को बजरंगलाल ब्राह्मण के नाम से विक्रय पत्र करवा लिया। आरोपियों ने 21 नवम्बर 2025 को पीएनबी से खेत पर केसीसी भी उठा ली व अब मौके पर कब्जे का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एसआई मोहनलाल करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुछ लोग कई तरह की मिलीभगत करके गिरोह बना कर इस तरह की जमीनो को निशाना बना रहे है, जिनके मालिक काफ़ी समय से काम धंधो के चलते यहाँ नहीं रहते व जमीनो की सार संभाल नियमित नहीं कर पा रहे। ऐसे कुछ अन्य प्रकरण भी ध्यान में आये है जिन पर भी उचित क़ानूनी कार्यवाही करवाने का प्रयास रहेगा साथ ही प्रवासी निवासियों से अपील है की अपनी प्रॉपर्टी के प्रति सचेत रहें।
एडवोकेट अनिल धायल