Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। पड़ौसी शहर सुजानगढ़ में जेडीजे ज्वैलर्स पर फायरिंग का मामला सुर्खियों में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया व सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी के गोली लगने की सूचना भी प्राप्त हो रही है। डीवाईएसपी रामप्रताप विश्नोई मौके पर पहुंच गए है व भारी भीड़ हो गई है। एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है तथा कुछ दिन पहले रोहित गोदारा की गैंग द्वारा दो करोड़ रूपए की रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आ रही है। घटना के फोटो व वीडियो भी वायरल हो रहें है।