Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-22 at 16.13.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- नवपदस्थापित चिकित्सक का किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव गुंसाईसर स्थित राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में नवपदस्थापित हुई डॉक्टर कृष्णा प्रजापत का शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा अभिनंदन किया गया। महासंघ के तहसील युवा अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापत सहित समाज के विशिष्ट जन मोहनलाल मिनोठिया, रामचंद्र छापोला, सुभाष कुलचाणीया, शुभकरण छापोला आदि ने डॉ कृष्णा को साफा पहनाया एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किया। महासंघ के राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुरेश प्रजापति ने भी फोन पर चर्चा की एवं बधाई दी। सभी ने समाज के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ कर समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में नवपदस्थापित चिकित्सक का समाज बंधुओं ने किया सम्मान।

2- सरकार ने भेजे रंग-बस्ते, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। पीएम श्री राउमावि केऊ पुरानी में शुक्रवार को छोटे विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। प्राचार्य सुनील मीणा ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले 101 विद्यार्थियों को कला-किट एवं स्कूल बैग वितरण किए गए। इस दौरान एसडीएमसी सदस्य पृथ्वीसिंह ने सरकार के इस प्रयास को बच्चों को शिक्षा के प्रति लगन पैदा करने में सहायक बताया व स्कूल स्टॉफ कालूदास, सुमेराराम, सुरेखा, सुनील देवी, संतोष देवी आदि भी उपस्थित रहे। कला किट में रंग एवं बैग प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशियां देखी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों के चेहरों पर छाई खुशियां।

3- रोक के बाद भी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचें कार्मिकों को ग्रामीणों ने खदेड़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक के आदेश जारी कर दिए गए  लेकिन दूसरी और गांव लोढ़ेरां में ठेका कंपनी के कार्मिक स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचें। ऐसे में पहले से ही स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरे ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया एवं विरोध करते हुए खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने जम कर विरोध करते हुए नारेबाजी की एवं गांव के राजकीय भवनों पर भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कार्मिकों को गांव में घुसने भी नहीं दे रहे ग्रामीण।