Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-09 at 7.43.32 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव बाडेला की अनिता ज्याणी व खुशबू जोशी तथा गांव रीड़ी की रविना जाखड़ 66वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्‌डी में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में नेशनल खेलेंगी। दूदू में आयोजित नेशनल सलेक्शन के लिए शिविर में 20 में से 12 बालिकाओं का चयन शनिवार शाम को फाइनल कर लिया गया है। इनमें तीन बालिकाएं श्रीडूंगरगढ़ से शामिल हो गई है। टीम अब नेशनल खेलने के लिए मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जाएगी। जहां 16 नवंबर से 20 नवंबर तक कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा और देश भर के स्कूलों की टीमें शामिल होगी। बाडेला की दोनों बालिकाओं में अनिता पुत्री सूरजाराम ज्याणी अभिलाषा सीनियर सै. स्कूल सांडवा, चूरू तथा खुशबू पुत्री हनुमानप्रसाद जोशी राजगढ़ एकेडमी के राजस्थान पब्लिक सीनियर सै. स्कूल सादुलपुर, चूरू से खेल में शामिल हुई है वहीं रविना जाखड़ राउमावि रीड़ी, बीकानेर से नेशनल में शामिल हो रही है। बाडेला के बलराम खाती, बाबूलाल ज्याणी सहित अनेक ग्रामीणों व परिजनों ने तीनों बालिकाओं को बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व क्षेत्र के खेलप्रेमी बालिकाओं को बधाई देने के साथ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने और राजस्थान के लिए पदक जीतकर लाने की शुभकामनाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी की बालिका रविना जाखड़ ने राज्य की टीम में स्थान हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनिता ज्याणी व खुशबू जोशी खेलेंगी नेशनल, एमपी में होगा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता।