Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2024। इन दिनों बाजार में निकलने पर नागरिकों को कुछ तो राहत महसूस हो रही है। यहां बेसहारा सांडो का आतंक व डर कम हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल के आदेश के बाद पालिका की काऊ कैप्चर टीम द्वारा 35 सांडों को पकड़ कर विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया है। अनेक नागरिक भी काऊ कैप्चर टीम के लोगों की मदद करते नजर आ रहें है। गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि नागरिक अपने गौवंश को घरों से बाहर नहीं निकाले क्योंकि बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के अभियान के तहत कहीं वे भी पकड़ में आ सकते है। बता देवें गत दिनों कस्बे में इन सांडो के कारण अनेक बड़ी दुर्घटनाएं हुई और उसके बाद से ही प्रशासन लगातार सक्रिय है।