Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में आज सहित तीन दिवसीय अवकाश रखा गया है। मंडी में अधिकांश व्यापारी आस पास के गांवो के होने के कारण आज और कल वे अपने गांवो में मतदान करेंगे। रविवार को मंडी में रविवारीय अवकाश होगा। मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव बाबत मंडी प्रांगण में व्यापार मंडल द्वारा शुक्रवार सहित शनिवार को अवकाश रखा गया है। प्रति रविवार की तरह रविवार को भी मंडी बंद रहेगी और अब मंडी में पुन: जिंसो की बोली लगने, माल तुलवाने, सहित सभी कार्य सोमवार से ही सुचारू होंगे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ बाजार के व्यापार मंडल ने कल बाजार खुलने की जानकारी दी है। मंडल मंत्री संजय करनाणी ने बताया कि परसों नवबंर माह का अंतिम रविवार होने के कारण बाजार पूर्ण बंद रहेगा। इस कारण कल शनिवार को बाजार खुला रखा जाएगा। करनाणी ने व्यापार मंडल की ओर से सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजार के सभी व्यापारी लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका जरूर निभाए और अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने बूथ तक जरूर जावें। करनाणी ने कहा कि सभी व्यापारी मतदान के बाद ही अपनी दुकान खोलने के लिए बाजार आए जिससे मतदान का जरूरी कार्य सुबह सुबह पूरा हो सके।