Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। बाड़मेर के बालोतरा मेगा हाईवे पर आलपुरा गांव सरहद के पास दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीन जने जिंदा जल गए है। तीनों मृतक बीकाने जिले के है और एक जना गंभीर घायल हो गया है।
सभी मृतक बीकानेर जिले के
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों ट्रेलरों में भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। ऑयल टैंक भभक गए। कुछ मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मेगा हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रेलर्स में भिड़ंत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत चार लोग थे। इसमें से तीन के जिंदा जलने की सूचना मिली है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। हालांकि ट्रेलर जलने के काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने ट्रेलरों को अलग कर जिंदा जले ड्राइवर और खल्लासियों की बॉडी को बाहर निकलवाया है। वहीं, एक घायल को सांचोर रेफर किया गया है।

एक ट्रेलर में मिट्टी, दूसरे ट्रेलर में थी टाइल्स
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस के अनुसार एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्टी भर सांचोर की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थीं। मेगा हाईवे गुड़ामालानी आदूराम पेट्रोल पंप के पास आलपुरा सरहद के पास सुबह करीब चार बजे दोनों ट्रेलरों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कुछ ही मिनट में दोनों ट्रेलरों में भयंकर आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत 4 लोग थे। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं, आरजीटी से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब दोनों ट्रेलर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे।

बीकानेर के प्रदीप और मोहम्मद हासफ शरीफ जिंदा जले, लक्ष्मणराम गंभीर घायल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइल्स भरे ट्रेलर में प्रदीप (23 साल) पुत्र रामचंद्र निवासी धरनोक नोखा बीकानेर और लक्ष्मणराम पुत्र भारमल निवासी धरनोक नोखा बीकानेर थे। इसमें प्रदीप जिंदा जल गया। वहीं, लक्ष्मणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सांचोर रेफर कर दिया गया। वहीं, मिट्टी से भरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ शरीफ पुत्र समू खान निवासी जझू बीकानेर था। जो जिंदा जल गए। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

कितने लोग ट्रेलर्स के अंदर जले पता लगा रहे-डीएसपी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीएसपी शुभकरण खीचीं के मुताबिक आलपुरा गांव में दोनों ट्रेलरों की भिड़ंत हुई है। एक ट्रेलर में बीकानेर से मिट्टी और दूसरे में टाइल्स भरी हुई थी। दो ट्रेलरों में कुछ लोग अंदर फंस गए, कुल कितने थे यह अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों ट्रेलरों को अलग कर पता लगा रहे हैं, कितने लोग अंदर जले हैं।