Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव नौसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल, उसके भाई सुरेश कुमार व कमल देव को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। विदित रहे कि 6 अगस्त 2024 को आरोपियों द्वारा गांव बीदासर निवासी मेघराज पुत्र उदाराम के साथ मारपीट की गई थी एवं रुपए छीन लिए गए थे। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी कालूराम की गिरफ्तारी हो चुकी थी एवं फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों को एसआई मोहनलाल मीणा द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है एवं तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।