Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से शुक्रवार को धर्म-कर्म की सकारात्मक तीन खबरें सामने आ रही है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है तीनों खबरें एक साथ, पढ़ें विस्तार से एवं देखें फोटो।

सूर्य-सप्तमी पर किया भगवान भास्कर को नमन, हुए कई आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2024। कस्बे के नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में सुर्य सप्तमी के अवसर पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भगवान भास्कर को नमन किया गया। शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति के मंत्री अशोक शांडिल्य ने बताया कि इस मौके पर सूर्य यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें चैनरूप भोजक यजमान बने और पंडित मांगीलाल, भैंरूदान, भवानीशंकर मथुरिया द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूर्ण करवाया गया। प्रचार मंत्री योगेश मथुरिया ने बताया कि इस दौरान बीकानेर से आए हीरालाल शर्मा अतिथि रूप में एवं समाज के भंवरलाल भोजक, बाबूलाल सेवग, चौथमल, जुगलकिशोर, गुलाबचंद, चन्द्रप्रकाश, बजरंगलाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के सभी मोहल्लों से शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के करीब 150 से अधिक श्रृद्धालू शामिल हुए एवं इकाई अध्यक्ष सत्यदीप ने आभार जताते हुए सामाजिक एकता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरसेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाई गई सूर्य सप्तमी।

गौशाला के लिए आगे आए भूमि दानदाता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2024। तहसील के गांव मिसंगरिया में गौशाला स्थापना के लिए ग्रामीणों में जोरदार श्रृद्धाभाव देखने को मिल रहा है। यहां दो दिन पहले बसंतपंचमी के मौके पर जहां गंगाराम प्रजापत ने अपनी पांच बीघा भूमि गौशाला के लिए दान की थी वहीं आज शुक्रवार को गांव के किसान तुलछाराम पुत्र सीजीराम गोदारा ने भी आगे आकर गौशाला के लिए एक बीघा भूमि दान करने की घोषणा की है। इस मौके पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तुलछाराम गोदारा का अभिनंदन किया एवं आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलछाराम गोदारा ने दी एक बीघा भूमि गौशाला में दान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने किया गौशाला के लिए भूमि दानदाता का सम्मान।

बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप, डाक ध्वजा रवानगी 18 को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के जोशीले रामदेव भक्तों द्वारा दूसरी डाक ध्वजा 18 फरवरी को रवाना की जाएगी। इस संबध में भक्तों की सामूहिक बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। चांदी से बनी यह डाक ध्वजा रविवार सुबह 10.15 बजे धोलिया रोड़ स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से विशेष पूजन के साथ रवाना होगी एवं लगातार दौडते हुए भक्तों की टोली 16 घंटे में रामदेवरा पहुंच कर माघ दशमी के मौके पर बाबा को ध्वजा समर्पित करेगें। बैठक में रामकुमार चौधरी, अणताराम नाई, बाबूलाल नाई, नारायण सुनार, ओमप्रकाश सोनी, विनोद तोलम्बिया, राहुल चोपड़ा, प्रहलाद सोनी, तिलोक सुथार, पुखराज पारीक, संजू माली, मोहन दुसाद, गौरीशंकर माली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं रास्ते में व्यवस्था प्रबंधन आदि विषयों पर जिम्मेदारियां बांटी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डाक ध्वजा यात्रा के लिए भक्तों की हुई बैठक, बांटी जिम्मेदारियां।