Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। क्षेत्र में सोमवार को धर्म-कर्म की तीन बड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में गौशाला के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया वहीं गांव उदरासर में बाबा रामदेवजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। गांव गुंसाईसर बड़ा में भी धार्मिक आयोजन शुरू हुए एवं यहां 22 फरवरी को बाबा रामदेवजी व गुंसाईजी के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। पढ़ें तीनों आयोजनों की सामूहिक खबर।
गौशाला का शिलान्यास, जल्द होगा निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की गौशालाओं में क्षेत्र के गौसेवकों के समर्पण से गौसेवा तीर्थ बनी हुई है। इसी क्रम में गांव मिंगसरिया में श्री राधाकृष्ण गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां ग्रामीणों द्वारा गौशाला हेतू भूमि दान दी गई थी एवं उसके बाद सोमवार को भूमि पूजन एवं गौशाला का शिलान्यास किया गया। मिंगसरिया मैन रोड़ पर स्थित इस भूमि पर जल्द ही गौशाला का निर्माण पूर्ण करने एवं गौसेवा शुरू करने के संकल्प भी कार्यक्रम में मौजूद सैंकड़ों गौभक्तों ने लिया। कार्यक्रम में मिंगसरिया सहित आस पास के गांवों से, श्रीडूंगरगढ़ से, बीदासर से भी गौभक्त पहुंचें और मिंगसरिया के गौभक्तों के इस प्रयास को प्रेरणीय बताया।
जागरण के बाद हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, लगा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव उदरासर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर रविवार रात्रि जागरण भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों ने देर रात तक बाबा के भजनों की प्रस्तूतियां दी एवं आयोजन कमेटी द्वारा दानदाताओं का सम्मान किया गया। सोमवार को दिन में यहां मेला भी आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरूष एवं बच्चों ने भाग लिया व अस्थाई दुकानों पर खरीददारी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में हुई रामदेवजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में लगा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण।

22 को होगी रामदेवजी, गुंसाईजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा में बाबा रामदेवजी एवं गुंसाईजी का मंदिर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से करीब 1 करोड़ की लागत से बनवाया गया है। करीब दो सालों तक मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था एवं अब पूर्ण होने पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ है। रविवार से शुरू हुए पांच दिवसीय विशेष पूजन में मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों को दुग्ध स्नान करवाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 फरवरी को गांव में शोभा यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होगा। इस मौके पर गांव में रात्रि जागरण भी आयोजित किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में 1 करोड की लागत से बना रामदेवजी, गुंसाईजी की का मंदिर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चल रहा है पूजन, 22 को होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।