Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2023। सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट ने एक महिला व उसके पति के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धीरदेसर चोटियान निवासी दो भाई अशोक नाई व भैराराम तथा लालचंद नाई को इंद्रा रसोई संचालिका सीता पत्नी जगदीश प्रसाद को रसोई बंद करने के लिए धमकाने, जातिसूचक गालियां देने, लज्जा भंग करने, रसोई में आकर शराब पीने, पति सहित संचालिका से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान रहें इंद्रा रसोई संचालिका सीता ने 16 व 17 सितंबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ इंद्रा रसोई बंद करने की बात को लेकर उत्पात मचाने का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में जांच के दौरान सीओ ने तीनों को गिरफ्तार किया है।