Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। गुरूवार को क्षेत्र में तीन सड़कों पर तीन छोटे-बड़े हादसे हुए जिनमें तीन जनें घायल हो गए एवं सामान का नुकसान हुआ। पढ़ें तीनों हादसों की एक साथ खबर, देखें तीनों हादसों के फोटो।

सरदारशहर रोड़ पर पलटी पिकअप, अनाज बिखरा सड़क पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात को बीकानेर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर गांव तोलियासर के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में गेंहू एवं अनाज लदा हुआ था जो कि सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे एवं पिकअप में सवार गांव ठुकरियासर निवासी गोपाल पुत्र नेमाराम को घायल होने पर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचें। हालांकी युवक को अधिक चोटें नहीं आई लेकिन अनाज सड़क पर बिखर जाने से खासा नुकसान हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप पलटने से अनाज बिखरा सड़क पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप पलटने से घायल हुआ युवक।

कालू रोड़ पर टैक्सी को मारी टक्कर, दो घायल। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम को ही श्रीडूंगरगढ़ में कालू रोड़ जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैकसी में सवार भागीरथ जाट एवं पांचीलाल नाई को चोटें आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचें आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से समिति अध्यक्ष जतनसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया एवं उपचार शुरू करवाया। घटना में टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई टैक्सी।

हाईवे पर पलटी ट्राली, बमुश्किल किया सीधा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को ही नेशनल हाईवे पर एक ट्रेक्टर के पीछे चारा भर को ओवरलोढ़ चल रही ट्राली नियंत्रित होकर पलट गई। हालांकी ट्रेक्टर पलटने से बच गया लेकिन झोल लगने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसे बड़ी मुश्किल से सीधा किया गया। घटना में किसी को चोटें तो नहीं आई लेकिन चारा अपने गंतव्य तक पहुंचाने में खासा नुकसान हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईवे पर पलटी चारे से लदी ट्राली।