Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ की विभिन्न सड़कों पर तीन दुर्घटनांए हुई। हालांकी तीनों ही छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं में बड़े नुकसान की सूचना नहीं है एवं घायलों को सामान्य चोटें आई है। आप भी पढ़ें तीन सड़कों पर तीन हादसों की खबर एक साथ।

सरदारशहर रोड़ पर गाय से टकराई पाईपों से भरी पिकअप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार दोपहर सरदारशहर रोड़ पर गांव धीरदेसर पुरोहितान के पास एक पाईपों से भरी पिकअप सड़क पर गाय से टकरा गई। श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की और जा रही गाड़ी के गाय से टकराने से पाईप भी सड़क पर बिखर गए एवं गाय को चोटें आई। मौके पर पहुंचें गांव के युवाओं ने गाय को संभाला एवं गौशाला में डाल कर उपचार शुरू करवाया। वहीं सड़क पर से पाईप हटवा कर यातायात सुचारू करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप की टक्कर से गौवंश हुआ घायल।

हाईवे पिकअप ने ठोका बाईक को, बड़ा हादसा टला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय के सामने बने हाईवे कट के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। शनिवार को भी इस कट पर एक पिकअप गाड़ी ने वहां मुड़ रहे बाईक सवार को टक्कर मार दी। यह गनीमत रही कि उस समय हाईवे पर कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बाईक चालक कुचला जाता। टक्कर में बाईक सवार को हल्की चोटें आई। विदित रहे कि यहां पूर्व में कई मौतें भी हो चुकी है एवं अत्यंत व्यस्त हाईवे क्रांसिंग होने के कारण यहां यातायात पुलिसकर्मी की स्थाई तैनाती की मांग भी उठाई जा चुकी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईवे पर बने एसडीएम ऑफिस के सामने वाले कट पर हर दिन हो रहा है हादसा।

कालू रोड़ पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक फरार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से गांव गुंसाईसर बड़ा की और जा रहा एक सीमेंट से भरा बड़ा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। गुंसाईसर बड़ा से करीब 5 किमी श्रीडूंगरगढ़ की और यह ट्रक तेज गति के कारण मोड़ में अनियंत्रित हो गया। ट्रक के पलटने से सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए एवं यातायात बाधित हो गया। वहीं हादसे के बाद एक बारगी के लिए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो पाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीमेंट के कट्टो से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राईवर मौके से फरार।