Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में एक दामाद ने परिवाद देकर अपनी सास का खेत हड़पने का प्रयास करने एवं विराेध करने पर झुठे मुकदमे में फंसा देने का आराेप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे की आर्दश कालाेनी निवासी ताेलाराम जाट की सास केशरदेवी का खेत श्रीडूंगरगढ़ की राेही में है। गत 1 मई काे खेत के पडाैसियाें द्वारा उसकी सास के खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। आराेपी पवन कुमार, राधेश्याम, रामूराम, पवन, राधेश्याम की पत्नियां एवं अन्य 3-4 जनाें ने उसकी सास के खेत की सींव पर लगे पट्टियाें के टुकड़ाें काे ताेड दिया एवं लाेहे की जाली, तार चुरा लिए। उसने विराेध किया ताे आराेपियाें ने उसे झूठे मुकदमाे में फंसाने की धमकी दी। इस संबध में पहले राजीनामे की बात चली व आराेपियाें ने चुराई गई तार-जाली लाैटाने की बात कही। लेकिन अब आरोपी मुकर गए एवं खेत पर कब्जा करने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।