Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ बीदासर मार्ग पर बना रेलवे फाटक आमजन के लिए नासूर बन गया है। तपती धूप में यहां करीब एक घण्टे से लंबे जाम में सैकड़ो वाहन फंसे है। लोग वाहनों से उतर कर पैदल पटरियां पार कर रहे है और दूसरी ओर जाकर दूसरे वाहनों में बैठ के घुमचक्कर की ओर आ रहे है। कड़ी धूप और चल रही लू में कई बसे फंसी हुई है और उनमें सवार महिलाएं व बच्चे बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक ट्रेलर रेलवे फाटक से टकरा गया जिसके कारण फाटक टूट गया है और भीड़ बढ़ती जा रही है। बता देवें फाटक की जगह फ्लाईओवर बनाने के लिए आंदोलन चल रहा है परन्तु कोई सुनवाई सरकार द्वारा नहीं की जा रही है। 40 से अधिक गांवो की जनता परेशान है और राज्य व केंद्र में गूंगी बहरी सरकार होने की बात कह रही है। नागरिक सवाल उठा रहे है कि आखिर क्यों सुध नहीं ली जा रही है। लाखो लोगों की सुनवाई आखिर कब होगी। बहरहाल बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिकायतें करते हुए नाराजगी प्रकट की और माहौल बिगड़ते देख यहां मौके पर पुलिस को बुला लिया गया है और फाटक ठीक करने के प्रयास जारी है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए क्षेत्र के एकमात्र न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और अपडेट रहें हर खबर से। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर करीब 12 बजे पुनः हजारों वाहन जाम में फंसे जो अब तक खड़े है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर करीब 12 बजे पुनः हजारों वाहन जाम में फंसे जो अब तक खड़े है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह  पोनै 11 बजे दोनों तरफ 200 से ज्यादा गाड़िया जाम में फंसी थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 11 बजे दोनों तरफ 200 से ज्यादा गाड़िया जाम में फंसी थी।