Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। राजकीय अस्पताल भी चोरों के लिए आसान शिकार का स्थान बन गया है। राजकीय अस्पताल से मोबाइल फोन, सामान तथा रूपए चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बुधवार को क्षेत्र के गांव केऊ के एक युवक गुलाराम पुत्र ईश्वर राम नाई के साथ जेब से 10 हजार रूपए नगदी चोरी होने की वारदात हो गई। गुलाराम ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे एटीएम से 10 हजार रूपए निकाल कर अपने फ्रैक्चर पैर का पट्टा खुलवाने गया था। गुलाराम अस्पताल में डॉक्टर से मिलने के बाद दवा लेने पहुंचा और जेब में हाथ डाला तो उसके होश फाख्ता हो गए। जेब में एक रूपया नहीं बचा था और गुलाराम हाथ मलता रह गया। उसने अपने भाई को फोन कर उससे रूपए लेकर दवा इत्यादि खरीदी। पीड़ित ने पुलिस को परिवाद देकर जांच की मांग करते हुए रूपए बरामद करवाने व चोर को गिरफ्तार करने की मांग की है।