Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news frame (27)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चों और समय काटने के लिए सोशल मीडिया में सक्रियता के कारण बड़ों की आंखों पर पड़ने वाला जोर इन दिनों बढ़ गया है। इसलिए शरीर के साथ आंखों को भी फिट रखने की आवश्यकता है। और यह संभव है योग से। नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं योग विशेषज्ञ डॉ. भाष्कर शुक्ल कहते हैं कि योग से आंखों पर लगने वाले मोटे चश्मे से छुटकारा भी पाया जा सकता है।

 

आंखों का व्यायाम दिन में करीब एक बार करना चाहिए। व्यायाम के साथ ही आंखों को दिन में तीन-चार बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। ठंडा पानी आंखों के लिए अमृत के समान है। आंखें प्रायः विटामिन ए की कमी के कारण भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए विटामिन ए की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ जैसे गाय का दूध, आम, पपीता, गाजर, पालक आदि का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए।

 

आंखों के व्यायाम

  • -आंखों की पुतलियों को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं धीरे-धीरे 10-10 बार ले जाइए।
  • -इसी तरह आंखों को ऊपर और नीचे 10-10 बार कीजिए।
  • -ऊपर-दाएं-नीचे-बाएं इस प्रकार 10 बार घुमाइए। इसी प्रकार 10 बार उल्टी दिशा में घुमाइए।
  • -पुतलियों को गोलाई में घड़ी की सुई की दिशा में 10 बार और उल्टी दिशा में 10 बार घुमाइए।
  • -पहले सामने दूर की चीज देखिए, फिर उसी रेखा में पास की चीज देखें। ऐसा 10-10 बार कीजिए।
  • -अन्त में दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हलका गर्म कीजिए और आंखों को धीरे से दबाइए।