Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 14 नवम्बर को बाल दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस बार एजी मिशन स्कूल द्वारा बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया जाएगा एवं इसके लिए विशेष तैयारियां विद्यालय द्वारा शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि बाल मेले में क्षेत्र के समस्त बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा एवं मेले में विद्यालय के बच्चों द्वारा खाने-पीने की विभिन्न स्टॉल्स लगाई जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन होगा एवं छोटे बच्चें निशुल्क झुलों का आनंद भी ले सकेगें। एजी मिशन स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस समारोह में बच्चों के अभिभावकों, क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमजन को आमंत्रित किया गया है। मेले में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएगें।