Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 10 अगस्त 2020। शाकद्वीपीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज द्वारा छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई है। स्थानीय लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में समाज में तकनीकी शिक्षा प्रसार हेतु व विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित गोष्ठी में शिक्षा को ही विकास का आधार स्तम्भ माना और शिक्षा प्रसार को बढ़ावा देने के लिए समाज ने ये सम्मान राशि व छात्रवृत्ति राशि देने का निर्णय लिया है। प्रांतीय महासभा राजस्थान के अध्यक्ष सत्यदीप ने इस संबंध में यह भी बताया कि संपूर्ण राजस्थान में विभिन्न शाकद्वीपीय समाज के भामाशाह व सामाजिक संस्थाएं अपने स्तर पर बहुत अच्छा प्रयास कर रही है। और समाजबंधु शिक्षा संबंल बनकर अपना यथा संभव समाज की प्रगति में योगदान दे रहें है। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति के गत प्रयासो की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा समिति अपने स्तर पर दो तकनीकी क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। इस वर्ष बीकानेर जिले के दस विद्यार्थी जिन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सितंबर माह में पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान राशि 2500/-रू0है तथा छात्रवृति 35000/-रू0(दो छात्र हेतु। )की दी जाएगी। उन्होंने समाजबंधुओं से इस योजना में अपना सहयोग देने की भी अपील भी की। इसमें भाग लेने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी अपना प्रार्थना पत्र 31 अगस्त 2020 तक समिति कार्यालय में भेज सकते हैं। प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान ने यह भी जानकारी दी कि विद्यार्थी अपना आवेदन स्थानीय स्तर पर व्हाट्स अप नंबर 9460905951पर भी भिजवा सकतें है।