Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा पूरक बजट के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की गई, जिसके बाद ग्रामीणों में उत्साह है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य भर की 500 प्राथमिक स्कूलों को उच्च प्राथमिक के रूप में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। इन 500 स्कूलों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बरजांगसर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखराम का कूंआ भी शामिल है। इस विद्यालय को अब उच्च प्राथमिक स्तर तक क्रमोन्नत कर दिया गया है एवं इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 5वीं के बाद दूर के स्कूल में जाना पड़ता था लेकिन अब 8वीं तक की पढ़ाई यहीं पर कर सकेगें। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि इसी सत्र से इस विद्यालय में आगामी कक्षाएं संचालित होगी एवं स्कूल के आस पास की ढाणियों के बच्चों को सुगमता से शिक्षा मिल सकेगी। विधायक ने इस स्कूल को क्रमोन्नत करने की मांग भी शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधानसभा में पूरजोर तरीके से उठाई थी। इस संबध में लंबे समय से मांग कर करते ग्रामीणों द्वारा विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया गया है।