Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। पूरे प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है और नेता अपने विधानसभा क्षेत्र से राजधानी दिल्ली व जयपुर के गलियारों तक भागते दौड़ते नजर आ रहें है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में भी चुनावी माहौल की पनवाड़ी चर्चाएं प्रारंभ हो गई है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला मुद्दा टिकिट फाइनल होने का है और ऐसे में बड़ी खबर जयपुर से आई है। सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशों पर प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा ने 3 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी है। धौलपुर शहर से रितेश शर्मा, नगर भरतपुर से खुर्शीद अहमद व नदबई भरतपुर विधानसभा सीट से खेमकरण तौली के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेशाध्यक्ष का मानना है कि पहले से नामों की घोषणा करने पर उम्मीदवारों को तैयारी का मौका मिल जाता है। बता देवें चुनाव में अभी 5-6 महीने का समय बाकि है और ऐसे में सबसे पहले नाम देकर बसपा खासी चर्चाओं में है। ध्यान रहें कांग्रेस ने भी दो महीने पहले टिकिट फाइनल करने की बात कही थी व नेता अपनी टिकिट की गणित बिठाने के लिए पूरजोर प्रयासों में जुटें हुए है।