Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2025। क्षेत्र में राजनेतिक हलकों में चर्चित ठुकरियासर सरपंच/प्रशासक को हटाने के मामले में नया आदेश हाईकोर्ट द्वारा दिया गया है। हाईकोर्ट में सरपंच/प्रशासक अमराराम गांधी ने अपनी फरियाद लगाते हुए हटाने के खिलाफ रीट लगाई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए जस्टिस दिनेश मेहता ने 2 सप्ताह में जवाब पेश करने का आदेश सरकारी वकील को दिया है एंव तब तक सरपंच/प्रशासक को हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। गांव के भाजपा नेता सुनील तावनिया ने बताया कि प्रशासन ने दबाव में यह असंवैधानिक कार्य किया था एंव न्यायालय से न्याय की उम्मीद जगी है। गांधी के साथ जोधपुर हाईकोर्ट जाने में तावनिया साथ रहे।