Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन नागरिकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन का साधन साबित होगा। ये कहा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने दशहरा मैदान में आयोजित मेले में। सारस्वत ने कहा कि मेला कोरोना से परेशान हुए बच्चों के लिए खुशी का वरदान साबित होगा। सारस्वत ने गणेश पूजन कर मेले के आयोजक सुनील शर्मा को शुभकामनाएं दी। शर्मा ने सारस्वत का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानीप्रकाश तावनियां उपस्थित रहें। बता देवें मेले में हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम आइटम सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व गारमेंट्स की दुकानें सजी है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले सजे है जिनमें बैठने को आतुर बच्चे बड़ी संख्या में मेले में पहुंच रहें है। यहां फूड कोर्ट में भेल पूरी से लेकर सभी फ़ास्ट फूड उपलब्ध है। शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में मेले में नागरिक सुबह 10 बजे से देर शाम तक पहुंच रहें है। शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित मेले में आए क्योंकि कोरोना फैलने की दशा में मनोरंजन के साधन फिर ठप्प हो जाएंगे। इसलिए अभी झूलों का और मेले का आनंद लेने का उचित समय है।