Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। क्षेत्र में रविवार को कई आयोजन होगें एवं उनमें प्रमुख आयोजनों की जानकारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों को तक पहुंचाई जा रही है।

सिंधी मंदिर में होगा ईश्वरीय ब्रहमकुमारी की स्थानीय शाखा द्वारा कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा द्वारा रविवार को कस्बे के सिंधी मंदिर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सिंधी कालोनी, सिंधी मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की और रहेगा। जिसमें विश्वविद्यालय के माऊंट आबू स्थित अंर्तराष्ट्रीय मुख्यालय से विशेष अतिथि शामिल होगें। विदित रहे कि भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गत 20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वविद्यालय के इस अभियान का डिजिटल राष्ट्रीय उदघाटन किया था।

निजी विद्यालय संचालकों की बैठक सुबह 10 बजे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संचालीत गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों की बैठक रविवार सुबह 10 बजे आयोजित होगी। निजी विद्यालय संचालकों के संगठन सेवा के ब्लाक अध्यक्ष मनोज गुंसाई ने बताया कि रविवार को शिव सीनियर सैकेंडरी स्कूल कालूबास में आयोजित इस बैठक में संगठन से जुउे शहरी एवं ग्रामीण स्कूलों के संचालक भाग लेगें। बेठक में आरटीई का बकाया भुगतान, 30 नवंबर 2019 के बेरियर के कारण अटके भुगतान, आगामी शिक्षा सत्र 2022-23  में आरटीई के प्रवेश हेतु जारी दिशा निर्देश, आवश्यक दस्तावेज, वार्षिक गृह परीक्षाओं का आयोजन, परीक्षा रिजल्ट तैयार करने एवं आगामी वर्ष की योजना पर विचार किया जाएगा।