Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
crime
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। आस पास की बड़ी खबर निकटवर्ती उपखंड लूणकरनसर के गांव मलकीसर से है जहां मात्र 30 वर्षीय एक युवक की सोमवार देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर चोट के अनेक निशान देखे गए हैं।लूणकरनसर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र बावरी नाम का एक युवक मलकीसर गांव के पास 10 MKD चक में देर रात घूम रहा था। उसकी हरकतों को संदिग्ध मानते हुए कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठियों से उसकी इतनी पिटाई हुई कि वो घायल हो गया और बाद में तड़फते हुए उसने वहीं दम तोड़ दिया। मंगलवार तड़के इस बारे में लूणकरनसर पुलिस को सूचना मिली।

पुलिस मौके पर भी पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाले युवक फरार हो चुके थे। अब पुलिस पूछताछ के बाद युवकों की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से लूणकरनसर सीओ और थानाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

घूम रहा था या अपहरण हुआ

पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि राजेंद्र बावरी रात दो बजे इस चक में क्यों घूम रहा था? आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि उसे जबरन घर से उठाकर लाया गया। चक में लाकर उसकी हत्या की गई। उसके संदिग्ध हालत में घूमने का आरोप गलत बताते हुए अपहरण करके हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला दर्ज कर रही है।