Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2025। गांव पूनरासर सैकेंड जीएसएस पर 3.15 का पावर ट्रांसफाम्रर लगाया गया। जिससे ग्रामीणों में प्रसन्नता छा गई व ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का भी आभार जताया। भाजपा महामंत्री जगदीश पारीक ने बताया कि पूनरासर सैकेंड जीएसएस पर पहले से दो पावर ट्रांसफार्मर थे और करीब एक माह पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर ये घोषणा की और आज इसे पूरा कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे घरेलू व कृषि कुओं की सप्लाई गुणवत्ता में सुधार होगा। इस मौके पर नथानाथ, मुन्नीनाथ, रूपाराम नाई, फुसनाथ, किसननाथ, हरिदास स्वामी, भागीरथ पारीक, सत्यनारायण नाथ, नंदू नाथ, औंकारनाथ, चुननाथ टांडी, लक्ष्मणनाथ, प्रेम नाथ, आसरराम मेघवाल, मेघनाद, आदुनाथ, हुकमनाथ, प्रेम, बीरबल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।