Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2025। कस्बे में एक बंद मकान में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंच गए है व बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। राजकुमार ने बताया कि आड़सर बास में संदीप कुमार पुत्र काशीराम सारस्वत के बंद मकान में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने व्यवसाय के लिए दिल्ली रहता है और उसके पिता राजकोट में अपना व्यवसाय करते है। 4 मई 2025 को पिता घर के ताला लगाकर राजकोट चले गए। वहीं 10 जून को उसकी पत्नी घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर भी घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था व पत्नी के सूचना देने पर परिवादी भी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। परिवादी ने बताया कि करीब 200 ग्राम सोने के गहने, 7 किलो चांदी, 3 लाख 45 हजार रूपए, 200 नई साड़ियां, सूटकेस, एलईडी टीवी, ओवन, मिक्सर, सिलाई मशीन, बर्तन सहित अनेक घेरलू सामान ले गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।