Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण चोरों के आतंक से भयभीत है। वारदात की खबर फैलने पर हर किसी का दिल बैठ गया है। चोर फिल्मी अंदाज में छत से रस्सी के सहारे आंगन में उतरे और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को हुए भारी नुकसान के बाद पुलिस से चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करवाने की मांग कर रहें है।
क्षेत्र के गांव इंदपालसर में हथाना रोड पर बनी रामचंद्र पुत्र शेरदास स्वामी की ढाणी में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात चोर खेत में बने चारागृह की छत पर चढ़कर घर की छत पर चढें और छत पर लगा लोहे का जाल हटाकर रस्सी के सहारे आंगन में उतरे। चोरों ने एक कमरे के लगा ताला तोड़ा और तीन महिलाओं सहित घर के पुरूषों व बच्चों के लिए बनाए हुए सोने चांदी के गहने व नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने कमरे में रखी संदूक व अटैचियों को पूरी तरह से खंगाला और कीमती सामान लेकर छत के रास्ते ही वापस लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार चोरियां हो रही है और पुलिस ने एक का भी खुलासा नहीं किया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है और कड़ी नाराजगी जताते हुए गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ कर सामान बरामद करवाने की मांग कर रहें है। चोरों की करतूत से परिवार सदमे में है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।
हुआ भारी नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामचंद्र स्वामी स्वयं सूरत रहता है और घर में उसके छोटे भाई की पत्नी व बच्चे एक कमरे में सो रहें थे। वहीं पास में ही बने एक मकान में उसके पिता व भाई सो रहें थे। किसी को कानों कान खबर नहीं लगी और चोर मेहनत की कमाई से बनाए घर की औरतों के सभी गहने ले जाने में कामयाब हो गए। चोर घर से दो बोरिया, दो रखड़ी सेट, एक टूस्सी, हार सेट, कान के झूमके, एक मंगलसूत्र, कान के लूंग पांच जोड़ी, बच्चों को कान की बालियां दो जोड़ी, सोने की अंगूठी, चार पांच जोड़ी चांदी की पायलें, चांदी के 8 सिक्के, चांदी की चैन, करीब 250 ग्राम पुरानी टूटी फुटी चांदी, करीब 2000 रूपए नगदी चोरी कर ले गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वारदात की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे मौके पर, दी पुलिस को सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत का जाल हटाकर, रस्सी के सहारे आंगन में उतरे और वारदात को अंजाम दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरों ने कमरे में रखी संदूक व अटैचियों को खंगाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमरे का ताला तोड़कर चुराए पूरे परिवार के सभी गहने।