Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा इन दिनों चोरों के निशाने पर है एवं क्षेत्र में लगातार दो रातों में चोरों ने दो बड़ी चोरियों को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने कस्बे के वार्ड 6 में नेशनल हाईवे के पास एक बोलेरो चोरी की व इस संबध में बोलेरो मालिक पंकज जांगिड़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि परिवादी अपनी बोलेरो गाड़ी को हमेशा के तरह गत 21 दिसम्बर की रात को अपने घर के बाहर खड़ी कर सो गया था एवं 22 दिसम्बर को सुबह उठा तो उसे गाड़ी नहीं मिली। काफी तलाश किए जाने पर भी गाड़ी नहीं मिलने पर बुधवार को थाने में पहुंच कर परिवाद दी है। पुलिस ने परिवाद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदित रहे कि इससे ठीक एक दिन पहले कस्बे के आड़सर बास में वार्ड 25 निवासी कांग्रेसी नेता विक्रमसिंह राठौड़ की बोलेरो गाड़ी भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। 20 दिसम्बर को राठौड़ अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे एवं 21दिसम्बर को सुबह उठे तो गाड़ी उन्हें नहीं मिली। इस पर उन्होंने तलाश शुरू की। गनीमत रही कि अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी चोरी कर भागते वक्त राजियासर थाने के पास गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। गाड़ी बीकानेर-लूणकरणसर हाईवे पर पलट गई थी एवं अज्ञात चोर उसे वहीं छोड़ कर भाग छुटे। बाद में राजियासर थाने की सूचना पर विक्रमसिंह वहां पहुंचें एवं अपनी गाड़ी प्राप्त कर ली। गाड़ी पलटने से गाड़ी में खासा नुकसान भी हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरी हुई बोलेरो गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरी हुई बोलेरो गाड़ी।