Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.05.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2026। क्षेत्र में बीती रात एक जरूरतमंद परिवार के घर चोर घुसे और चोरों ने भेड़ बकरियां चुरा ली है। परिवार इस अपने रोजगार का साधन बताते हुए नुकसान से परेशान हो गया है।
गांव माणकरासर में गुसाईंसर रोड पर स्थित भंवरलाल लूहार के घर रात करीब 11 बजे बाद चोर घुसे। चोरों ने घर में ही बने बाड़े में से 9 भेड़ बकरियां चुरा ले गए। भंवरलाल ने बताया कि रात 11 बजे तक जाग रहें थे और उसके बाद सो गए। सुबह जब उठे तो बाड़े से 7 बकरी और 2 भेंड़े गायब मिली। जब आस पास देखा तो घर के आगे ही गाड़ी को खड़ा कर चोरों ने बाड़े से भेड़ बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने चोरों के पैरों के निशान ढक दिए है और मौजिज ग्रामीणों को सूचना दी है। निरक्षर भंवरलाल ने बताया कि उनका बेटा अपनी ससुराल गया है और वह आकर ही पुलिस को सूचना देने सहित आगामी कार्रवाई करेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जरूरतमंद परिवार के घर से चुरा ले गए चोर भेड़ बकरियां, पीड़ित ने चोरों के पैरों के निशान भी ढके है।