Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है और प्रतिदिन चोरी की वारदात सामने आ रही है। बीती रात क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है जिसमें घर मालिक को बड़ा नुकसान हुआ और परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर चोरों की खोज में जुट गई है।
गांव जैतासर में सांवरमल शंकरराम शर्मा के घर बीती रात चोर घुसे और 25 तोले से अधिक सोना, चांदी व नगदी चोरी कर ले गए। चोर दीवार फांद कर छज्जा पकड़कर छत पर चढ़े और खुले आंगन में उतर गए। परिवार घर में जिस कमरे को सुरक्षित मानता था उसी कमरे के ताले तोड़कर चोर अटैची, संदूक व एक बैग उठाकर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर वापस गए है। चोरों ने घर के पास ही बने कुएं की खेल में संदूक, अटैची व बैग फैंक दिया और उसमें से सोने का हार, सोने के कड़े, बहू व बेटियों के तीन रखड़ी सेट, तीन अंगूठियां, चांदी की चार पांच जोड़ी पायल सहित अन्य गहने, 55, 7, व 5 हजार के रूप में रखे कुल 67 हजार नगदी रूपए चोरी कर ले गए। घर में ही बाहर के कमरे में सो रहें सांवरमल उनकी पत्नी व पोते पोती सो रहें थे। सुबह जब 6 बजे परिवार उठा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई और एसआई राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर सबूत एकत्र कर रही है। वहीं हैड कांस्टेबल भगवानाराम भी दल के साथ चोरों की तलाश में जुटे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है और नाराजगी जताते हुए पुलिस से चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करवाने की मांग कर रहें है।