Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। क्षेत्र के एक गांव में एक ही मोहल्ले में घुसकर चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चार घरों में घुसे चोरों ने ताले तोड़कर गहने, नगदी सहित नए कपड़े तक चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने सोमवार को थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और पुलिस से चोरों को पकड़ कर सामान बरामद करवाने की मांग की है। गांव भर में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ चोरों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहें है। लाखों के नुकसान की ये वारदात गांव गुसाईंसर बड़ा में हुई। यहां एक ही मोहल्ले में रहने वाले किसान सीताराम पुत्र तारूराम जाट, रजादेवी पत्नी बंशीलाल नायक, गुड्डी देवी पत्नी हड़मान नायक, जड़ावदेवी पत्नी आसुराम नायक के घरों में चोर घुसे। चोरों ने सीताराम जाट के घर मुख्य दरवाजे सहित घर के अंदर संदूकों व अलमारी के ताले तोड़ डाले व चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीताराम ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ ढाणी में रहकर खेत का काम संभालता है। उसकी तबीयत खराब होने से वह तीन दिन श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में भर्ती रहा। उसके बाद 2 नवंबर को गांव की आबादी में स्थित अपने घर पहुंचा तो यहां देखा घर अस्त व्यस्त पड़ा है। उसने संदूकों व अलमारी संभाली तो इनमें रखें 15 हजार नगदी सहित करीब एक दर्जन नए बेस (साड़ियां) चोरी कर ले गए। वहीं रजादेवी के घर में परिवार घर में ही सो रहा था और चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर एक छोटी संदूक का ताला तोड़कर उसमें से उसमें से सोने की रखड़ी, एक अंगूठी, दो जोड़ी चांदी के कड़ले, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के एक जोड़ी बाजूबंद चोरी कर लिए। वहीं एक अन्य पड़ोसी गुड्डीदेवी पत्नी हड़मान नायक के घर में चोरों ने एक संदूक में से सोने की रखड़ी, दो सोने की मंगलसूत्र, एक चांदी की तागड़ी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाजूबंद, चांदी के हाथों के कड़े, सोने के कानों के लूंग, सहित 50 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। वहीं एक अन्य पड़ौसी जडा़व देवी पत्नी आसुराम नायक के घर संदूक का ताला तोड़कर एक सोने की रखड़ी, तीन जोड़ी चांदी की पायल व 10 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि तीन से चार अज्ञात चोरों के पैरो के निशान है जिन्हें उन्होंने ढक कर रखा व पुलिस को बुलाया। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए व मामले की छानबीन कर रही है।