Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में कृषि कुंए से मोटरसाइकिल चुराने वाले चोर को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गत 30 मई को दर्ज हुए इस मामले की जांच मोमासर चौकी प्रभारी एएसआई रामनिवास को सौंपी गई। जिन्होंने जांच करते हुए मुखबीरी के आधार पर चोर को पकड़ लिया और बाइक भी बरामद कर ली है। एएसआई रामनिवास ने बताया कि चोर खिराजराम मेघवाल निकटवर्ती तहसील सरदारशहर के गांव पातलिसर का निवासी है। आज वह चोरी की बाइक पर जा रहा था तो सत्तासर रोड पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विदित रहे कि मामले में मोमासर गांव के ही निवासी मामा-भांजे पर शक जताया गया था लेकिन वे बेकसूर निकले।