Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2021। क्षेत्र के गांव उदरासर में ग्राम पंचायत के आह्वान पर सरपंच किसनाराम गोदारा की अगुवाई में ग्रामीणों ने गांव को हरा भरा करने का संकल्प लिया। सोमवार को गांव में दिन भर उत्सव का माहौल रहा और पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों ने गांव की श्मशान भूमि में 200 पौधे लगाएं। एक एक व्यक्ति ने एक एक पेड़ का पालन करने का संकल्प लिया। गांव के पर्यावरण विद 75 वर्षीय निमाराम मेघवाल जिन्होंने 100 से अधिक पौधे लगा कर पालन पोषण किया बेहद उत्साह में नजर आए। उन्होंने कहा मेरा गांव बदल रहा है अब युवा सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर मिसाल पेश करें और गांव को हरा भरा करने की जिम्मेदारी निभाए। सरपंच किसना राम ने कहा कि एक ग्रामीण एक पौधे के पालन की जिम्मेदारी लेवें और उसे वृक्ष बनाए। ग्राम सहायक दुलदास स्वामी ने बताया कि ग्राम पंचायत के अभियान “आओ पेड़ लगाकर धरती का श्रृंगार करें” का आयोजन तीन दिन लगातार चलेगा और ग्रामीण इसमें अपना श्रम सहयोग दे रहें है। यहां श्मशान परिसर में शीशम, नीम, रोहिड़ा, खेजड़ी, शहतूत के पेड़ लगाए गए। इस दौरान उपसरपंच सुरेन्द्र कुमार पूनिया, श्यामसुंदर सारस्वत, रोजगार सहायिका श्रीमती रामप्यारी, वार्ड पंच भींयाराम मेघवाल, लेखराम गोदारा, मंगलाराम मेघवाल, संतोष स्वामी, रतनाराम सांसी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के 75 वर्षीय निमाराम मेघवाल ने युवाओं को पर्यावरण की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में तीन दिवसीय पौधरोपण समारोह प्रारंभ।