Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। घरों में चोरी व गली में खड़े वाहनों की चोरी की वारदातें प्राय हर रोज सामने आ रही है। मंगलवार रात चोरों की हिमाकत देखने को मिली और अज्ञात चोरों ने थाने के सामने ही स्थित सर्विस रोड से एक टैम्पू चोरी कर लिया। चोरों ने यहां पहले एक बाइक चोरी का प्रयास किया व बाइक का लॉक तोड़ दिया परंतु उसमें तेल नहीं होने के कारण बाइक छोड़ गए और लोडिंग टैम्पू चोरी कर ले गए। बिग्गाबास निवासी विकास पुत्र बनवारीलाल ब्राह्मण ने बताया कि 24 जून को रात में वह अपने टैम्पू लेकर घर आया और टैम्पू को रोज की तरह सर्विस की गली में खड़ा कर घर के अंदर चला गया। 25 जनू की सुबह जब वह उठा तो गली में उसका लोडिंग टैम्पू गायब था। टैम्पू मूलचंद इंदोरिया के नाम है और परिवादी ने आस पास पता किया तो टैम्पू नहीं मिला। उसने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जानकारी मिली की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर लोडिंग टैम्पू ले जाते नजर आ रहें थे। वहीं इन चोरों ने परिवादी के घर के बाहर खड़ी पल्सर बाईक भी ले जाने का प्रयास किया व उसका लॉक तोड़ दिया। पर बाइक में तेल नहीं होने के कारण वह स्टार्ट नहीं हुई हुई व उसे छोड़ गए। अज्ञात चोर टैम्पू लेकर झंवर बस स्टैंड से सरदारशहर रोड की ओर जाने के सीसीटीवी भी मिले है। परिवादी ने पुलिस से चोरों को पकड़कर टैम्पू बरामद करवाने की मांग की है।