Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2026। डबल इंजन की सरकार के विकास के दौर में महिलाएं और बच्चे ही नहीं गांव का हर ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो गया है। ये आरोप लगाते हुए गांव बिग्गा बाजार की मुख्य गली पर कीचड़ पर पलंग लगा कर युवकों ने रास्ता जाम कर दिया है और धरना देकर बैठ गए है। युवाओं ने बताया कि घरों का पानी रास्ते पर आने, यहां नालियां नहीं होने, गंदा पानी निकास नहीं होने से कीचड़ की स्थिति लगातार दो साल से बनी हुई है। इसी गली में हजारीमल प्रावि के नन्हें मुन्ने बच्चे इस कीचड़ को पार करने के दौरान अनेकों बार गिरकर कपड़े खराब कर लेते है। इसी गली में आगे राउमावि भी स्थित है। जिसके विद्यार्थी व स्टाफ भी इससे परेशान है। बाजार आने जाने वाली महिलाएं कीचड़ के कारण बड़ी मुश्किलों का सामना करती है। युवाओं ने बताया कि कई बार लिखित में देने व मांग करने पर भी ग्राम पंचायत या पंचायत समिति में सुनवाई नहीं हो रही है। युवक यहां से पानी निकासी करवा मार्ग को ठीक करवाने की मांग कर रहें है। यहां सत्यनारायण जाखड़,  सुशील कुमार मूंधड़ा, बुधाराम जाखड़, रामगोपाल जाखड़, रूघाराम तापड़िया,राधेश्याम रेगर, रामचन्द्र मेघवाल, टिकूराम बारूपाल, राजू मेहरा, राजूराम मेहरा, पंकज पुरोहित, लालाराम चिनिया, राजू पूरी, राजू तापड़िया, घनश्याम ओझा, केशाराम चौहान, सुनील चौहान, गणेश बारूपाल, जगदीश बावरी, देबूराम जाखड़, सुखराम चिनिया, सीताराम जाखड़, रामकिशन बारूपाल, जयराम रेगर, ताराचंद चौहान, नेमीचंद रेगर, रामचंद्र चौहान, गणेश रंगा, शोभाराम सारण, भंवरलाल गोदारा, जगदीश प्रसाद ओझा, जेठाराम, वार्ड मेंबर बाबूलाल जाखड़, घनश्याम रेगर, औंकार चिनिया, नानूराम बावरी सहित अनेक युवक धरना देकर बैठे है।
सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि नेशनल हाइवे की ओर लेवल ऊंचा होने के कारण पानी निकासी संभव नहीं, वहीं पुराना कुंए के पास ही गड्ढा करके पानी निकासी के प्रयास किए जा रहें है।