Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है और खेती बिजली पर। ऐसे में क्षेत्र की बिजली समस्या से हर कोई आक्रोशित है। किसानों में रोष है और उनका कहना है कि गर्मी अत्यधिक है और कृषि कुओं पर भारी बिजली कटौती की जा रही है। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में किसानों ने रोष जताते हुए निगम के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की। बाना ने इस सबंध में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को ज्ञापन भी भेजा और फोन पर भी वार्ता की। बाना ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से फसलें बर्बाद हो रही है। बाना ने कहा कि इसी प्रकार ट्रांसफार्मर भी जलने के बाद समय पर नही बदले जा रहे हैं। नए कनेक्शनों को भी समय पर उपकरण नही दिए जा रहें है और इस कारण खुदाई हो चुके कुंए खराब हो रहे हैं और किसान भी कर्ज में डूब रहा है। बाना के फोन पर भाटी ने समाधान का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हरिराम बाना ने किसानों के साथ जाकर जताया रोष, भेजा मंत्री को ज्ञापन।