Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2023। तूफान बिपरजॉय के चलते मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के कारण 16 से 18 जून को राजस्थान में तेज हवाओं के साथ आंधी, तूफान एंव भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसी के चलते प्रशासन व सरकार ने अनेक तैयारियां की है। वहीं अभी अभी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने आदेश जारी करते हुए 17 जून 2023 शनिवार व 19 जून 2023 सोमवार को आयोजित होने वाली प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाएं स्थगित कर दी है। डॉक्टर मनीष कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान व 10वीं कक्षा की संस्कृत की 17 जून को आयोजित होने वाली परीक्षाएं अब आगामी 26 जून को होगी। वहीं 19 जून को होने वाली 12 वीं की मनोविज्ञान व 10वीं कक्षा की पंजाबी की परीक्षाएं 27 जून को आयोजित की जाएगी। आप सभी पाठक ये जरूरी खबर ओपन स्टेट के सभी विद्यार्थियों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी 17 व 19 जून को सेंटर जाकर अनावश्यक परेशानी नहीं झेले और 26 व 27 को परीक्षा देने पहुंच सकें।