Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। किसान आंदोलन के समाप्त हो जाने के बाद आज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ की फसल पर एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। जिसमें हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी खबर मूंगफली की जिंस पर आई है। मूंगफली पर एमएसपी में 300 रूपए की बढ़ोतरी हुई है, मूंग पर 480 रुपए, बाजरा पर 100 रुपए, धान पर 100 रुपए, तुअर दाल 300 रुपए, रागी 201 रुपए बढ़े है। इसी के साथ सोयाबीन पर एमएसपी में 350 रूपए की बढ़ोतरी हुई व तिल्ली के एमएसपी में 523 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। सूरजमुखी पर एमएसपी में 385 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। किसान वर्ग में इस खबर से बड़ी खुशी की लहर छा गयी है।