Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। शुक्रवार 27 सितंबर 2024 को बिजली विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ अंचल के आधा दर्जन से अधिक गांवो में रखरखाव का कार्य करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। एईएन हरिराम बाना सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 132 केवी जीएसएस पर ट्रांसफार्मर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते गांव ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, जैसलसर व बाना के कृषि कुओं पर आपूर्ति क्रमश: एक-एक घंटे बाधित होगी। ये खबर आप सभी पाठक पढ़ने के बाद इन गांवो के सभी ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी बिजली कटौती से होने वाली किसी भी परेशानी से बच सकें।