Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-10 at 20.34.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। बुधवार को क्षेत्र के दक्षिणी पश्चिमी गांवो में बिजली कटौती होगी। विद्युत विभाग द्वारा कल सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 132 केवी दुलचासर पर जरूरी मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। जिससे इससे जुड़े गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभाग के जेईएन सुशील छिंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे गांव दुलचासर, सूडसर, देराजसर, गोपालसर, टेऊ, सेरूणा, पूनरासर, नारसीसर व कोटासर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 तक बिजली कटौती होगी। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद खबर को इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती के दौरान होने वाली किसी समस्या से बच सकें।