Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त, शनिवार को हर घर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। इस बार रक्षा बंधन सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02:12 पर शुरू होगी और 09 अगस्त को दोपहर 01:24 पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 9 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा। इस बार भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 02:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त की अर्द्धरात्रि 01:52 बजे तक रहेगा। रक्षा बन्धन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस वर्ष राखी बांधने पर भद्रा का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय 9 अगस्त की सुबह 05:47 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा।
जरूर भेंजे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार में अपार स्नेह, विश्वास व सुरक्षा के भाव से भरा पवित्र रिश्ता है, भाई बहन का रिश्ता। इसी रिश्ते को एक दूसरे के हित व मंगल की कामना के साथ रक्षाबंधन के दिन हंसी खुशी से त्योहार मनाने की सनातन परंपरा है। टाइम्स के सभी पाठक इस विशेष दिन को खूब उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनावें। वहीं भाई व भाई-भाभी को बहन द्वारा राखियां बांधने के फोटो नाम सहित श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को 94149-17401 जरूर भेजें। जो श्रेष्ठ फोटो होंगे वे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए जाएंगे।