Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। आगामी 19 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ में हाई स्कूल रोड पर स्थित धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में हड्डी रोग, महिला रोग सहित अनेक रोगों के लिए नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन होगा। अस्पताल के प्रबंधक मांगीलाल चौधरी बिग्गाबास रामसरा ने बताया कि आने वाले मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. मान द्वारा जोड़ो के दर्द, कमर, कंधा घुटने के दर्द, सभी तरह के फ्रेक्चर, जोड़ प्रत्यारोपण व घुटना प्रत्यारोपण, गठिया रोग के लिए नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम रावत द्वारा नि:संतान दंपति का पूर्ण ईलाज, दूरबीन से जांच व बच्चेदानी का ऑपरेशन सहित महिलाओं संबंधी सभी बीमारियों के लिए नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। प्रबंधक चौधरी ने कहा कि संस्थान में सेवारत डॉ. विनोद चौधरी द्वारा पुराने बुखार, जुखाम, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, मिर्गी दौरा आना, बीपी बढ़ना, घटना सहित अनेक सामान्य बीमारियों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी रियायती दरों पर की जाएगी जिससे मरीज को दोहरा लाभ मिल सकें, इसी के साथ दवाईयों पर भी विशेष छूट रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने शिविर के आयोजन संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आप भी किसी जरूरतमंद मरीज तक ये खबर पहुंचा कर उसे नि:शुल्क शिविर का लाभ लेने में सहयोगी बन सकते है।