Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
होगी किसान चौपाल, डूडी से कृषक करेंगे सीधा संवाद।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2022। राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलमेंट के अध्यक्ष व किसान नेता के रूप में माने जाने वाले कांग्रेस नेता रामेश्वरलाल डूडी कल लिखमीसर दिखणादा गांव में किसान चौपाल लगाएंगे। यहां किसान डूडी से अपनी समस्याओं के बारे में सीधा संवाद कर सकेंगे। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि क्षेत्र के सभी किसान कल शाम 6 बजे लिखमीसर दिखणादा में अपने नेता रामेश्वर लाल डूडी से चर्चा कर सकेंगे। किसान चौपाल में किसानों की आर्थिक उन्नति कैसे हो, किसान कृषक से उद्यमी कैसे बनें, बिजली समस्या, फसल बीमा, फसली ऋण आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा डूडी किसानों की समस्या व सुझाव को सीधे सरकार तक पहुंचाएंगे। बाना ने क्षेत्र के सभी किसानों से किसान चौपाल के सीधे संवाद में भाग लेने का आह्वान किया है।