Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। खो-खो के खेल में श्रीडूंगरगढ़ के लखासर की बालिकाओं व युवतियों का गत वर्षों से जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दबदबा रहा है। राउमावि कापरेन, बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने लगातार सात मैच भीलवाड़ा, जोधपुर, सिरोही, अजमेर, दूदू, पाली, हनुमानगढ़, को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बाड़मेर की टीम को एक पारी व एक अंक से एकतरफा मैच बुधवार सुबह हरा दिया है। वहीं टीम का सामना अब फाइनल में सीकर की शानदार टीम से होगा। मैच रोमांचक होने की उम्मीदें सभी खेल प्रेमियों को है। बता देवें बीकानेर की टीम गत वर्ष राज्य स्तर पर विजेता रही और इस बार भी अपना खिताब कायम रखने का उत्साह खिलाड़ियों में नजर आ रहा है। दलाधिपति व्याख्याता इन्द्राज खिलेरी ने बताया कि टीम ने राज्य स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है व अभी तक खेले गए सभी मैच जीत लिए है।
टीम के 12 खिलाड़ियों में 8 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर खो-खो की टीम में 12 खिलाड़ियों में 8 खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ अंचल के शामिल है। टीम में 6 लखासर की खिलाड़ी है जिनमें पूजा कंवर देवड़ा, गायत्री खिलेरी, निरमा खिलेरी, बसु खिलेरी, निरमा खिलेरी, प्रियंका खिलेरी शामिल है। वहीं देराजसर की रक्षा कुमारी व राउमावि भोजास की छात्रा पूजा नायक शामिल है। इनके अतिरिक्त सुनीला खोखराना, पांचू की प्रियंका राड, कविता लूणकरणसर व बीकानेर की जयश्री भारती शामिल है।