Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। रंगो के त्योहार होली पर क्षेत्र का गांव मोमासर दिवाली सा सजाया गया है तथा गली गली फागोत्सव मनाया जा रहा है। मोमासर में 14 मार्च से 17 मार्च तक मोमासर होली उत्सव रात्रि 9 बजे से गांव के मैन बाजार में आयोजित होगा जिसमें ग्रामीण ही नहीं पूरे क्षेत्र से लोग भाग लेंगे। पवन सैनी ने बताया कि घींधड़ व विभिन्न वेश भंगिमा में सजे सांग जमकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। बता देवें 16 मार्च को उत्सव में दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक चंग व घूमर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह की तैयारियों में सभी ग्रामवासी जुट गए है। कस्बे में गली गली कान्हा के साथ फागोत्सव मनाया जा रहा है। बिग्गा बास में शांतिदेवी लखोटिया ने फागोत्सव का आयोजन किया जिसमें पंडित भवानीशंकर, हामिद, सलीम, दीपक लखोटिया ने भजन गाए व बड़ी संख्या में महिलाओं ने भक्तिभाव में नृत्य कर आंनद लिया। वहीं बिग्गा बास में ही वार्ड 19 में प्रेम मंडल की महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। गौरीशंकर सोनी ने बताया कि यहां कौशल्या झंवर, कृष्णा पेड़ीवाल, सुषमा करनाणी, शांतिदेवी लखोटिया, संतोष सोनी, माया लोहिया, कांता, सीमा झंवर, व गोपीलाल नारायण चंद झंवर उपस्थित रहें। महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ कान्हाजी के साथ फूलो की होली खेली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाएं भक्ति रस में झूमते हुए भजनों पर फागोत्सव मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली गली फागोत्सव मनाया जा रहा है।